smarto wonder english software ! Smarto Systems
पार्टी ओर दावतों अंग्रेजी में बात करके के कुछ आसान टिप्स – Tips for Party conversation in English
May 22, 2018
smarto wonder english software ! Smarto Systems
Movies देखे और सुधारें अपनी English – How to learn English language by watching movies. 
May 28, 2018
smarto wonder english software ! Smarto Systems
पार्टी ओर दावतों अंग्रेजी में बात करके के कुछ आसान टिप्स – Tips for Party conversation in English
May 22, 2018
smarto wonder english software ! Smarto Systems
Movies देखे और सुधारें अपनी English – How to learn English language by watching movies. 
May 28, 2018
Show all

बिना पैसे खर्चे तेजी से सीखे इंग्लिश – 10 Free Mobile Apps for Learn English

अंग्रेजी भाषा का ज्ञान ना होना आजकल सफलता के रास्ते में एक रोड़ा बन गया है। बड़े-बड़े कोचिंग सेंटर दावा तो करते हैं इंग्लिश सिखाने का परंतु हजारों रुपए बर्बाद करने के बाद भी आपको वह परिणाम नहीं मिल पाते। इसीलिए हम आपको आज बताने वाले हैं कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन जिनके द्वारा आप घर बैठे हर रोज थोड़ी सी प्रैक्टिस के साथ इंग्लिश सीख जाएंगे।

तो आइए जानते हैं उन एप्लीकेशन के बारे में

 

  1. Hello English App:

यह एप्लीकेशन इंग्लिश सीखने का एक बहुत ही बेहतरीन और आसान तरीका है। हमारी टीम ने इसे इस्तेमाल किया और इस के अच्छे परिणाम भी देखे। क्योंकि हम आपको यहां जो भी बताते हैं पहले हम उस पर जांच पर करते हैं और फिर आपके सामने रखते हैं। यह ऐप भारत मैं बोली जाने वाली सभी भाषाओं में उपलब्ध है। इसे आप Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

असली अंग्रेजी वीडियो के साथ अभ्यास करें

आप हर जगह इंग्लिश बोलने वाले लोगो से घिरे हुए है, इसलिए घबराये नहीं आप  इससे बच नहीं सकते | पर हाँ आप अच्छी इंग्लिश बोलने वाले बन सकते है |
Smarto Systems आपके लिए लाये है एक इंग्लिश का ऐसा सॉफ्टवेयर जो आपको इंग्लिश एक नए तरीके से सिखाता है | Wonder English आपको अंग्रेज़ी का सारा ज्ञान वीडियो में देता है जिससे आपको चीजों को समझने म काफी आसानी रहती है |

यह एक Windows सॉफ्टवेयर है जिसको आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में install करते है | एक बार वीडियो डाउनलोड होने के बाद उसको दोबारा देखने के लिए इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ती | और जब तक आप एक टॉपिक को अच्छे से नहीं केर लेते ये सॉफ्टवेयर आपको आगे नहीं जाने देता | मतलब पूरा ज्ञान आपके दिमाग में जाने के बाद ही आप आगे अगले टॉपिक पर जा सकते है |

English Learning Software

  1. Duolingo:

यह एप्लीकेशन आपको बेहद ही आसान तरीके से इंगलिश सिखाती है। इसमें आपका इंग्लिश बोलने का लेवल देखा जाता है और उसी लेवल के हिसाब से आप आगे इंग्लिश लर्निंग में बढ़ पाते हैं।

 

  1. Memrise:

इंग्लिश सीखने के सफर में vocabulary भी एक अहम role अदा करती है इसलिए इस एप्लीकेशन के द्वारा आप अपने शब्द को अर्थात vocabulary को मजबूत कर सकते हैं और अपनी बोले जाने वाली इंग्लिश में अच्छे-अच्छे शब्दों का प्रयोग करके सामने वाले पर एक अच्छा इंप्रेशन बना सकते हैं।

 

  1. Learn English From Hindi:

यह एप्लीकेशन इंग्लिश सिखाने के साथ-साथ अंग्रेजी से हिंदी भाषा का एक ट्रांसलेटर भी है। इंग्लिश सीखने के साथ-साथ आपके द्वारा लिखे गए इंग्लिश वाक्यों को हिंदी में ट्रांसलेट करके या फिर किसी हिंदी वाक्य का अंग्रेजी में अर्थ जानने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

  1. Hello Pal:

इस एप्लीकेशन के द्वारा आप रोजाना बातचीत में इस्तेमाल होने वाली इंग्लिश बोलना सीखते हैं। वह चाहे स्कूल कॉलेज या कंपनी में बातचीत करना हो या दोस्तों के साथ इंटरनेट पर चैटिंग। इस एप्लीकेशन के द्वारा आप daily English language  बोलना सीखते हैं।

 

  1. Speak English App:

यह ऐप आपको सिखाता है कि किस शब्द को किस तरह से बोलना है अर्थात किसी English word की pronunciation क्या है।

 

  1. Fun English:

यह एप्लीकेशन आपको मजेदार ढंग से अंग्रेजी सिखाती है। इसके इस्तेमाल से आपको लगेगा कि आप बहुत जल्दी इंग्लिश सीख रहे हैं। देखते ही देखते आप इंग्लिश में बातचीत करने लगेंगे।

 

  1. Rosetta Stone:

यह काफी पॉपुलर एप्लीकेशन है। अंग्रेजी के साथ-साथ आप इस एप्लीकेशन द्वारा कोई दूसरी भाषा भी सीख सकते हैं।

 

  1. Basic English:

यदि आप अंग्रेजी भाषा में बेहद कमजोर हैं और शुरू से हर एक doubt को क्लियर करते हुए अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आपको यह एप्लीकेशन इस्तेमाल करनी चाहिए। इसमें आप शुरू से इंग्लिश सीख सकते हैं। यह अंग्रेजी भाषा का बेसिक ज्ञान देती है और एक सही ढंग से इंगलिश सिखाती है।

 

  1. Talk English:

कुछ लोगों की शिकायत होती है कि हमें इंग्लिश लिखना तो बहुत अच्छे तरीके से आता है और ग्रामर का ज्ञान भी पूरा है लेकिन जब बात आती है अंग्रेजी में बोलने की तब हम पिछड़ जाते हैं क्योंकि हम अंग्रेजी बोलने में सक्षम नहीं है। इन लोगों के लिए यह एप्लीकेशन एक वरदान साबित हो सकती है क्योंकि इसमें आप अपना फोन नंबर डाले बिना दुनिया के किसी भी कोने में लोगों से अंग्रेजी में बात कर सकते हैं और यह एप्लीकेशन बिल्कुल मुफ्त है जिससे कि आप पूरा दिन लोगों से अंग्रेजी भाषा में विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं, यह आपके स्पीकिंग स्किल्स को एक नए चरम पर ले जाएगी|

 

दोस्तों यह थी कुछ Android एप्लीकेशन जिनके द्वारा आप अंग्रेजी भाषा बड़ी आसानी से सीख सकते हैं। आप इंग्लिश में काफी हद तक निपुण है और अपनी इंग्लिश स्पीकिंग या फिर राइटिंग स्किल्स को सुधारना चाहते हैं या फिर आप इंग्लिश में बिल्कुल नौसिखिया हैं और शुरू से बेसिक इंग्लिश सीखते हुए एडवांस लेवल इंग्लिश तक पहुंचना चाहते हैं, दोनों ही सूरतों में हर तरह की एप्लीकेशन हमने उपलब्ध करवाने की कोशिश की है। दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप डायरेक्ट एप्लीकेशन को अपने फोन मैं डाउनलोड कर सकते हैं। तो आज ही अंग्रेजी सीखना शुरू करिए और नीचे कमेंट में हमें बताते रहिए कि आप कितनी इंग्लिश सीख पाए। यदि आपके मन में इंग्लिश भाषा सीखने से संबंधित कोई सवाल है तो हमें कमेंट में जरूर लिखें हमारे इंग्लिश एक्सपर्ट टीम आपके हर सवाल जवाब देगी।

 

 

Comments are closed.